रामनवमी हिंसा अल्पसंख्यक समिति के उपाध्यक्ष और सिटी एसपी ने किया भिखराजपुर का दौरा निष्पक्ष जांच पर जोर

रामनवमी हिंसा अल्पसंख्यक समिति के उपाध्यक्ष और सिटी एसपी ने किया भिखराजपुर का दौरा निष्पक्ष जांच पर जोर

धनबाद। बलियापुर रामनवमी के दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में जांच की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज अल्पसंख्यक समिति के उपाध्यक्ष और धनबाद सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से भिखराजपुर का दौरा किया। मौके पर बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

जांच टीम के साथ पहुंचे अल्पसंख्यक समिति के उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और घटना के बाद की स्थिति का जायजा लिया। उनका और सिटी एसपी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और न्यायसंगत हो।

निर्दोषों की सुरक्षा टीम ने स्पष्ट किया कि 50 से अधिक नामजद आरोपियों में से जो 18 लोग जेल जा चुके हैं, उनकी भूमिका की दोबारा समीक्षा की जा रही है ताकि किसी बेगुनाह को सजा न मिले।

फरार आरोपियों पर दबिश पुलिस उन असली गुनहगारों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है जो घटना के बाद से फरार हैं।

भयमुक्त वातावरण सिटी एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस आपके साथ है आपको डरने की जरूरत नहीं है। कानून का शिकंजा सिर्फ अपराधियों पर कसेगा।

शांति की अपील। जांच टीम ने पूरे बलियापुर क्षेत्र में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अल्पसंख्यक समिति की उपस्थिति ने ग्रामीणों के बीच विश्वास बहाली का काम किया है, जिससे प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000