बड़ी खबर सारिया-बगोदर में एयरटेल सेवा पूरी तरह विफल, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

बड़ी खबर सारिया-बगोदर में एयरटेल सेवा पूरी तरह विफल, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

सारिया गिरिडीह, 03 अक्टूबर 2026

बगोदर-सारिया अनुमंडल क्षेत्र के ग्राम चिरुवाँ में एयरटेल की इंटरनेट सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। एयरटेल कंपनी लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

प्रभावित क्षेत्र
सारिया अंचल कार्यालय, सारिया प्रखंड कार्यालय, सारिया अनुमंडल परिसर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चिरुवाँ,नीचे टोला में स्थित एयरटेल टावर और रिलायंस कंपनी की जिओ सर्विस पूरी पूरी तरह विफल हो गई है। उपभोक्ताओं में आक्रोश
लगातार नेटवर्क गायब रहने से एयरटेल के निजी और सरकारी उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना है कि 28 दिन के रिचार्ज के बावजूद 5G/4G सेवा नहीं मिल रही है। ऑनलाइन कार्य पूरी तरह ठप हैं। उपभोक्ता अब BSNL और Vodafone की ओर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जवाबदेही एयरटेल प्रबंधन की होगी।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कंपनी 48 घंटे के अंदर सेवा बहाल करे और संबंधित कर्मी पर कार्रवाई करे।

रिपोर्ट प्रयाग कुमार ठाकुर, बगोदर-सारिया अनुमंडल

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000