एरिया 10 एम ओ सी पी के महाप्रबंधक से हॉस्पिटल कॉलोनी की पेयजल समस्या को लेकर मिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह का प्रतिनिधि मंडल

एरिया 10 एम ओ सी पी के महाप्रबंधक से हॉस्पिटल कॉलोनी की पेयजल समस्या को लेकर मिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह का प्रतिनिधि मंडल

हॉस्पिटल कॉलोनी की पेयजल समस्या पर महाप्रबंधक ने लिया संज्ञान, पाइपलाइन मरम्मत का दिया निर्देश

धनबाद, 3 जुलाई।

लोदना एरिया-10 अंतर्गत एम.ओ.सी.पी. हॉस्पिटल कॉलोनी में पिछले लगभग छह महीनों से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर आज कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने लोदना एरिया के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हॉस्पिटल कॉलोनी की 3/4 इंच पाइपलाइन लगभग 15 वर्षों से नहीं बदली गई है, जिसके कारण वह पूरी तरह जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नॉर्थ तीसरा माइंस से आने वाला पानी पाइपलाइन के कई स्थानों से रिसकर व्यर्थ बह जाता है, जिससे कॉलोनी तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को पानी के लिए नदी-तालाब एवं अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंट को तत्काल क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ कर कॉलोनी में नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक के सकारात्मक रुख एवं त्वरित पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि शीघ्र ही हॉस्पिटल कॉलोनी के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह के प्रतिनिधि सतपाल सिंह, ब्रोका, भोला साहनी, सतनारायण साव, बबलू मुंडा एवं प्रीतम कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000