कोयले के काले खेल का कांड्रा में ब्रेकडाउन मुकेश सिंह के ट्रक OD09P 2711 ने उड़ा दी पुलिस की नींद

कोयले के काले खेल का कांड्रा में ब्रेकडाउन मुकेश सिंह के ट्रक OD09P 2711 ने उड़ा दी पुलिस की नींद

कांड्रा बाजार में खड़ा ट्रक OD09P 2711 खोल रहा है कोयला सिंडिकेट की पोल

धनबाद। कांड्रा झरिया के घनुआडीह ओपी क्षेत्र से कोयला लोड कर गोविंदपुर की ओर जा रहा एक ट्रक नंबर OD09P 2711 कांड्रा बाजार पेट्रोल पंप के पास पिछले कई घंटों से ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़ा है। सूत्रों के अनुसार यह ट्रक मुकेश सिंह का बताया जा रहा है।

 

स्थानीय जनता का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अक्सर ‘कागजात सही होने’ की बात कहकर ऐसे मामलों को रफा-दफा कर देता है। लेकिन इस बार, ट्रक नंबर और लोडिंग पॉइंट की सटीक जानकारी होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है।

प्रशासन से सीधे सवाल

माइनिंग चालान सार्वजनिक हो: यदि ट्रक OD09P 2711 में लदा कोयला वैध है, तो पुलिस उस माइनिंग चालान की छाया प्रति Photocopy मीडिया में क्यों नहीं उजागर कर रही?

लोडिंग पॉइंट की जांच क्या घनुआडीह ओपी क्षेत्र के किसी वैध स्टॉकयार्ड वसी से यह कोयला लोड हुआ है यदि हाँ, तो उस जगह का नाम क्या है?

गौशाला ओपी की भूमिका झरिया से चलकर कांड्रा बाजार तक आने के दौरान इस ट्रक की जांच गौशाला ओपी या अन्य पुलिस पिकेट पर क्यों नहीं की गई

मुकेश सिंह के नाम पर चुप्पी क्यों?

चर्चा है कि यह ट्रक मुकेश सिंह नामक व्यक्ति द्वारा संचालित सिंडिकेट का हिस्सा है। जनता अब यह जानना चाहती है कि क्या प्रशासन किसी दबाव में है या वाकई नियमों का पालन किया जा रहा है लोगों की मांग है कि जिला खनन पदाधिकारी (DMO) इस मामले में हस्तक्षेप करें और ट्रक में लदे कोयले की भौतिक जांच (Physical Verification) करें।

हम केवल इतना चाहते हैं कि प्रशासन पारदर्शिता दिखाए। ट्रक OD09P 2711 का पेपर और उसकी लोडिंग का सोर्स जनता के सामने लाया जाए। स्था नीय नागरि

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000