तीसरा थाना क्षेत्र में मौत की काली सुरंग ढही चाल एक की मौत पुलिस-प्रशासन की चुप्पी पर जनता का फूटा गुस्सा

तीसरा थाना क्षेत्र में मौत की काली सुरंग ढही चाल एक की मौत पुलिस-प्रशासन की चुप्पी पर जनता का फूटा गुस्सा

कोयलांचल धनबाद का तीसरा थाना क्षेत्र इस समय अवैध माइनिंग के खूनी खेल और खाकी-खादी के कथित गंदे गठजोड़ को लेकर सुलग रहा है। बुधवार को चांद कुइयां जोड़िया के समीप चल रहे एक अवैध कोयला खदान में अचानक मौत की चाल खदान की ऊपरी दीवार धंस गई। मलबे में दबकर दो मजदूर जिंदगी और मौत के बीच झूल गए जिसमें से एक की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा है।

शर्मनाक बात यह है कि इस खौफनाक हादसे के तुरंत बाद कोयला चोरों और सिंडिकेट के गुर्गे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए दोनों को उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। मृतक और घायल दोनों जामताड़ा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जिन्हें चंद रुपयों की लालच देकर मौत के इस अंधेरे कुएं में धकेल दिया गया था।

सिंडिकेट का नंगा नाच शेखर सिन्हा का नाम से थाना में है पासिंग और दीपक सिंह के इशारे पर चल रहा खेल। यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि सीधे तौर पर प्रशासनिक संरक्षण में की गई हत्या है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे अवैध धंधे के तार बंगाल और जामताड़ा से जुड़े हैं। रात के अंधेरे में बेधड़क ट्रकों पर अवैध कोयला लादकर बाहर भेजा जाता है। इस पूरे खूनी खेल के पीछे मुख्य सरगना के रूप में शेखर सिन्हा। और दीपक सिंह मुखिया भाई का नाम सरेआम सामने आ रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि पुलिस इन सफेदपोश अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय किसके दबाव में इन्हें खुली छूट दे रही है। तीसरा लगदिया और सुदामडीह पुलिस की रहस्यमयी खामोश

हमेशा की तरह इस बार भी तीसरा थाना क्षेत्र, लगदिया थाना क्षेत्र और सुदामडीह थाना क्षेत्र की पुलिस समेत BCCL प्रबंधन ने इस बड़ी घटना की जानकारी होने से ही साफ पल्ला झाड़ लिया है। जब तक मलबे के नीचे लाशें पूरी तरह गायब नहीं कर दी जातीं, तब तक कागजों पर ‘सब ठीक है’ का नाटक चलता रहता है। इलाके में चर्चा तेज है कि बिना स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के इस तरह का समानांतर गुंडा-राज चलना मुमकिन ही नहीं है।  सांसद ढुल्लू महतो का सीधा वार मजदूरों की लाशों पर करोड़पति बन रही पुलिस। इस दर्दनाक हादसे पर धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला है। महतो ने कहा। तीसरा थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला चोरी हो रही है। इसमें राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सीधी मिलीभगत है। गरीब मजदूर दो वक्त की रोटी के लिए अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि इसमें शामिल दबंग तत्व और पुलिस वाले अवैध कमाई से करोड़पति बन रहे हैं। इस खूनी खेल पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।

सुलगते सवाल बेबस सांसद लाचार मुख्यमंत्री और मौन प्रशासन जिम्मेदार कौन

लेकिन सांसद के इस बयान के बाद जनता खुद व्यवस्था पर थू-थू कर रही है। अगर राज्य के मुख्यमंत्री धनबाद के डीसी जिला उपायुक्त सिंदरी क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी SDPO और खुद क्षेत्र के बाहुबली सांसद भी इस अवैध कोयला खनन को रोकने में खुद को ‘लाचार और असमर्थ’ बता रहे हैं, तो फिर आम जनता सुरक्षा की उम्मीद किससे करे क्या यह मान लिया जाए कि इन सभी रसूखदारों की सहमति से ही यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है

तीसरा थाना क्षेत्र,अलकडीहा ओ.पी, और, लोदना ओपी, झरिया थाना क्षेत्र, सुदामडीह में पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस खेल का असली गुनहगार कौन है क्या जिला प्रशासन पूरी तरह अंधा हो चुका है या फिर ‘महीने के करोड़ों रुपये के चढ़ावे’ ने इनकी ज़मीर को सुला दिया है

अब कोयलांचल की जनता का धैर्य जवाब दे रहा है और वो सिर्फ एक ही मांग कर रही है आखिर इन कोयला माफियाओं और इन्हें अपनी गोद में बिठाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ED का डंडा कब चलेगा कब ढहेगा इन भ्रष्ट अफसरों का साम्राज्य

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000