सिंदरी में दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक घायल, धनबाद रेफर।

सिंदरी में दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक घायल, धनबाद रेफर।

सिंदरी । गौशाला ओपी अंतर्गत आर्य समाज परिषद सिंदरी निवासी 22 वर्षीय अशोक सिंह सहित एक अन्य युवक शुक्रवार को दोपहर एक बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उनदोनों को चासनाला सीएचसी ले जाया गया। जहाँ से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अशोक सिंह अपने बाइक संख्या जे एच 10 डी ए 2350 से गौशाला की ओर से सिंदरी जा रहा था। तभी दोपहर लगभग एक बजे सिंदरी थाना अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक गौशाला अटल चौक से सिंदरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक संख्या जे एच 10 ए बी 1025 से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक अशोक सिंह सहित अन्य बाइक चालक युवक घायल हो गया है। आनन फानन में दोनों को चासनाला सीएचसी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि अशोक के सिर से तेज रक्तस्राव हो रहा है और उसका पैर टूट गया है। गंभीर हालत में उसे एस एन एम एम सी एच धनबाद भेज दिया गया है। वहीं अन्य युवक को चोटें आईं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक लहराकर बाइक चला रहे थे। इसी कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है। उन्होंने प्रशासन से माँग की है कि इस प्रकार के वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। दोनों बाइक सवार चालक घायल हैं और दोनों का इलाज धनबाद में चल रहा है। दोनों बाइक को जप्त कर सिंदरी थाना लाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000