धनबाद रेलवे यार्ड में ‘रील्स’ बनाना पड़ा भारी, तीन बालिग और एक नाबालिग गिरफ्तार

धनबाद रेलवे यार्ड में ‘रील्स’ बनाना पड़ा भारी, तीन बालिग और एक नाबालिग गिरफ्तार

धनबाद रेलवे यार्ड में यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में चार युवकों को जेल की हवा खानी पड़ी। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल RPF ने यार्ड गश्त के दौरान चार युवकों को रंगे हाथों पकड़ा जो प्रतिबंधित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर वीडियो ग्राफी कर रहे थे। पकड़े गए युवकों में तीन बालिग हैं जबकि एक नाबालिग है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मार्च 2026 को धनबाद रेल मंडल के सुरक्षा बल के जवान यार्ड में रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान लाइन नंबर-01 के कतरास छोर पर कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कैमरा और मोबाइल लेकर घूमते दिखे। जांच करने पर पाया गया कि वे यार्ड में खड़ी ट्रेनों और ट्रैक के पास खतरनाक तरीके से वीडियो बना रहे थे।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बालिग युवकों की पहचान अभय प्रकाश 18 वर्ष आशीष कुमार 18 वर्ष और युवराज प्रताप सिंह 18 वर्ष के रूप में हुई है। ये सभी धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके साथ एक नाबालिग काल्पनिक नाम आकाश भी शामिल था।

RPF ने सभी को हिरासत में लेकर रेल अधिनियम की धारा 145 न्यूसेंस 146 सरकारी कार्य में बाधा और 147 अनाधिकृत प्रवेश के तहत मामला दर्ज किया कांड संख्या 894/26 – 896/26। सभी को अग्रिम कार्यवाही के लिए धनबाद के माननीय रेलवे न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय का फैसला। रेलवे कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवकों को कड़ी चेतावनी दी। हालांकि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने उन पर जुर्माना Fine लगाया जिसे भरने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
RPF की चेतावनी
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रेलवे यार्ड और ट्रैक के पास बिना अनुमति वीडियो बनाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। हाई-वोल्टेज बिजली की तारों (OHE) और चलती ट्रेनों के बीच इस तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। RPF ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के क्रेज में आकर अपनी जान और कानून के साथ खिलवाड़ न करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000