शिक्षा और एकता से ही मजबूत होगा समाज: पाथरडीह में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर गूंजे विचार

शिक्षा और एकता से ही मजबूत होगा समाज: पाथरडीह में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर गूंजे विचार

धनबाद  पाथरडीह  अंबेडकर युवा मंच अजमेरा द्वारा संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज में शिक्षा की अलख जगाने और आपसी एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि का संदेश शिक्षित बनो
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विरेन्द्र कुमार पार्षद वार्ड 51 ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा थी। उन्होंने अपील की, “यदि हम बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी होगी। शिक्षित समाज ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
सामाजिक एकता पर बल
विशिष्ट अतिथि मुनीलाल रविदास पार्षद, वार्ड 42 ने कहा कि आज के समय में समाज को बिखराव से बचाना जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बंधकर चलना होगा, ताकि हम अपनी शक्ति और पहचान को अक्षुण्ण रख सकें। कार्यक्रम में वार्ड 52 की पार्षद लक्ष्मी कुमारी ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन टीम और सहभागिता
मुख्य आयोजनकर्ता महादेव भुइयां के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संयोजन टीम में प्रमुख रूप से:
नीरज कुमार, सुजित कुमार, दिनेश पासवान, प्रहलाद प्रसाद, मिठु हरी।
रामेश्वर राम, भगीरथ दास, राहुल शुगम, सुभाष राय, गनौरी।
राजू हरि, हंस कुमार दास, हीरा हरिजन, ध्रुव हरी, राजेश रंजन और सूरज दास।

विशेष रिपोर्ट: मुजाहिद जोशी न्यूज़ पाथरडीह।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000