सड़क दुर्घटना पाथरडीह के रामलाल मोड़ पर कार और बाइक में भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बचे दोनों चालक

सड़क दुर्घटना पाथरडीह के रामलाल मोड़ पर कार और बाइक में भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बचे दोनों चालक

पाथरडीह सुदामडीह। सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाथरडीह रेलवे स्टेशन के समीप रामलाल मोड़ पर गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। मोहन बाजार और लोको बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर एक फोर व्हीलर कार और बाइक के बीच हुई इस जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और दोनों युवक बाल बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 10:45 बजे की है। बाइक संख्या JH10C T6910 लोको बाजार की ओर से मोहन बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा मोहन बाजार से आ रही कार संख्या JH10P 9727 से रामलाल मोड़ के पास उसकी सीधी टक्कर हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कार चालक ने आरोप लगाया कि बाइक सवार अत्यधिक तीव्र गति में था और मोड़ के पास संतुलन खोकर सीधे कार में आ टकराया। वहीं, बाइक चालक का दावा है कि गलती कार चालक की थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय जानकारी

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक पाथरडीह की ट्रैफिक कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है, जिसका क्षेत्र में अपना खटाल भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा है लेकिन दोनों चालकों की जान सुरक्षित है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मामले की छानबीन में जुट गया है। सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाया जाए या नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000