महेशपुर में जलापूर्ति व्यवस्था क्षतिग्रस्त,सीसीटीवी में कैद दो युवक

महेशपुर में जलापूर्ति व्यवस्था क्षतिग्रस्त,सीसीटीवी में कैद दो युवक

धनबाद :-मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर में सार्वजनिक जलापूर्ति व्यवस्था को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है।रविवार देर रात सड़क किनारे लगे पाइपलाइन के नलों को दो अज्ञात युवकों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।स्थानीय लोगों के अनुसार खरखरी कार्यालय मार्ग से लेकर मधुबन थाना तक लगभग 30 नलों को तोड़ दिया गया है।जिससे इलाके में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।महेशपुर टू पंचायत की मुखिया संध्या देवी ने बताया कि पंचायत फंड से लोगों की सुविधा के लिए घर-घर सड़क किनारे नल लगाए गए थे,ताकि जल संकट से राहत मिल सके।लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है।घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दे दी गई है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की बात कह रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000