राँची।* जिले के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में गुरुवार को 11,000 वोल्ट (हाई टेंशन) बिजली की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

राँची।* जिले के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में गुरुवार को 11,000 वोल्ट (हाई टेंशन) बिजली की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अनजाने में हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया।

करंट इतना जोरदार था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह तार से बुरी तरह चिपक गया। देखते ही देखते युवक का शरीर झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया, हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति काटी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में काफी नीचे से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं, जो आए दिन खतरों को दावत देते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000