कुल्टी में आधी रात को मौत का नंगा नाच: ITBP जवान ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जिंदा जलाने की रची साजिश

कुल्टी में आधी रात को मौत का नंगा नाच: ITBP जवान ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जिंदा जलाने की रची साजिश

पश्चिम बर्धमान कुल्टी कानून का रक्षक ही जब भक्षक बन जाए, तो आम नागरिक कहाँ जाए कुल्टी के लाल बाजार हाजरा पीठ इलाके में शुक्रवार की आधी रात ठीक 12 बजे एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक ITBP जवान ने अपनी वर्दी के अहंकार में चूर होकर अपनी ही पत्नी, साली और पूरे ससुराल पक्ष को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।
आधी रात को ‘पेट्रोल बम’ लेकर पहुँचा वर्दीधारी अपराधी
घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे की है। आरोप है कि बराकर सुकांतो पल्ली निवासी विनोद कुमार नोनिया ITBP जवान अपने कुछ गुंडों के साथ स्वर्गीय राम नगीना सिंह के घर में धावा बोल दिया। आरोपी अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। उसका इरादा सिर्फ डराना नहीं, बल्कि अपनी पत्नी चंद्रशिला और वहाँ मौजूद आशा कुमारी समेत पूरे परिवार को आग के हवाले कर सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देना था।
शराब की बोतल से प्रहार और महिलाओं की अस्मत पर हाथ
पीड़िता आशा कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार को बचाने का प्रयास किया, तो हैवान बने विनोद ने उन पर शराब की खाली बोतल से जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी ही साली के साथ सरेआम छेड़खानी की और उनके निजी अंगों को चोट पहुँचाकर लज्जा भंग की। इस खूनी तांडव के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने करीब 2.5 लाख रुपये के सोने के जेवर हार और कान की बाली भी लूट लिए।

इस पूरी वारदात के दौरान आरोपी अपनी ITBP की नौकरी का धौंस जमाता रहा। उसने पूरे परिवार को धमकाते हुए कहा मैं फौज में हूँ, थाना और पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, सब मेरी मुट्ठी में हैं। एक अनुशासित बल के जवान द्वारा आधी रात को एक पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश और फिर कानून को खुली चुनौती देना प्रशासन के गाल पर करारा तमाचा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी विनोद अपनी पत्नी चंद्रशिला को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। परिवार ने जब बेटी की जान बचाने के लिए उसे अपने पास रखा और कानूनी समझौते की बात की तो अपराधी प्रवृत्ति के इस जवान ने पूरे परिवार को ही मिटाने का फैसला कर लिया।
घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने कुल्टी थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या पश्चिम बंगाल पुलिस इस ‘वर्दीधारी गुंडे’ के खिलाफ हत्या के प्रयास Section 307 और छेड़खानी जैसी संगीन धाराओं में कार्रवाई करेगी या आरोपी का सरकारी रसूख मामले को दबा देगा
देश की सुरक्षा करने वाली वर्दी की आड़ में छिपे इस अपराधी को सलाखों के पीछे भेजना अब कुल्टी पुलिस के लिए साख का सवाल बन गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000