तसरा कोलियरी में सेल के ‘सफेदपोशों’ की खुली पोल डायरेक्टर के सामने छूटे पसीने मीडिया को देख भीगी बिल्ली बने अधिकारी

तसरा कोलियरी में सेल के ‘सफेदपोशों’ की खुली पोल डायरेक्टर के सामने छूटे पसीने मीडिया को देख भीगी बिल्ली बने अधिकारी

क्या सेल SAIL की कोयला खदानें भ्रष्टाचार का नया अड्डा बन चुकी हैं क्या तसरा ओपेन कास्ट प्रोजेक्ट में चल रहे काले खेल को छिपाने के लिए अधिकारी गूंगे और बहरे बन गए हैं आज जोशी न्यूज़ के कैमरे के सामने सेल के अधिकारियों की जो तस्वीर कैद हुई है, वो शर्मनाक भी है और संदिग्ध भी

बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक श्री प्रिय रंजन जब तसरा कोलियरी के दौरे पर पहुँचे, तो वहां की बदइंतजामी देखकर सन्न रह गए। निदेशक महोदय धूल फांकती फाइलों और ज़मीन पर गायब काम को लेकर कड़े सवाल पूछ रहे थे और अधिकारी बगलें झांक रहे थे। निदेशक ने जब पूछा कि “कितने एकड़ ज़मीन हड़प कर बैठे हो और कोयले की रेजिंग के नाम पर क्या खिलवाड़ हो रहा है तो साहबों के पास कोई जवाब नहीं था।

निरीक्षण के बाद जब जोशी न्यूज़ की टीम ने चासनाला के इन तथाकथित साहबों से जनता की तरफ से सवाल पूछने चाहे, तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। चासनाला सेल के अधिकारियों ने कैमरे के सामने आने से ऐसे तौबा कर लिया जैसे कोई गुनाह कबूल करना हो। उन्होंने अहंकार भरे लहजे में कहा हम मीडिया को इंटरव्यू नहीं देते।
अरे साहब अगर दामन साफ है तो डर कैसा जब देश के प्रधानमंत्री डंके की चोट पर मीडिया को जवाब दे सकते हैं, तो आप कौन से लाट साहब हैं जो जनता के सवालों से भाग रहे हैं अधिकारियों की यह भीगी बिल्ली’ वाली हरकत साफ गवाही दे रही है कि तसरा से लेकर चासनाला तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है।
क्या करोड़ों के कोयला घोटाले और ज़मीन के फर्जीवाड़े को दबाने के लिए ही इंटरव्यू देने से पीछे भागा जा रहा है जोशी न्यूज़ प्रशासन से पूछता है कि आखिर कब तक गोपनीयता की आड़ में इन ‘काले कारनामों’ को छिपाया जाएगा अधिकारियों की चुप्पी ही उनकी मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत है।
साहब याद रखिएगा, आप इंटरव्यू से भाग सकते हैं, लेकिन नरेंद्र जोशी की तीखी नज़रों और जनता की अदालत से नहीं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000