लोको बाजार का हाहाकार पुलिस की अवैध कमाई ने बुझा दिया घर का चिराग

लोको बाजार का हाहाकार पुलिस की अवैध कमाई ने बुझा दिया घर का चिराग

धनबाद में खाकी का कोयला प्रेम और जनता का शोक आखिर कब तक सुदामडीह धनबाद। धनबाद में प्रशासन की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। अब पुलिस की गश्त आम आदमी की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि सड़कों पर दौड़ते काले सोने कोयला की सलामती के लिए होती है। लोको बाजार में मंगलवार को हुआ हादसा महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि प्रशासन द्वारा किया गया प्रायोजित कत्ल है।

स्थानीय लोगों का सीधा और तीखा आरोप है कि सुदामडीह और आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस का पूरा ध्यान केवल अवैध कोयला ढुलाई और सिंडिकेट को संरक्षण देने में लगा है। जब पुलिस की पूरी ऊर्जा ‘कोयला चोरी’ के खेल में लगी होगी तो सड़कों पर बेलगाम दौड़ते मौत के सौदागर 10 चक्का हाइवा तो मासूमों को कुचलेंगे ही।

जनता का सवाल वर्दी की कीमत क्या है

आज लोको बाजार की सड़कों पर जो आक्रोश दिखा वह सिर्फ रंजीत दे की मौत का नहीं था बल्कि उस सिस्टम के खिलाफ था जो गूंगा और बहरा हो चुका है। दो दिन पहले भी हादसा हुआ पर प्रशासन सोया रहा। सड़कों पर पुलिस केवल वसूली के लिए दिखती है सुरक्षा के लिए नहीं।

डीटीओ DTO और स्थानीय पुलिस के बीच तालमेल सिर्फ कागजों पर है। झारखंड सरकार से सीधी मांग अब तो जागिए। पीड़ित परिवार मृतक की पत्नी चईना देवी आज दाने-दाने को मोहताज है, लेकिन प्रशासन के पास शोक संवेदना व्यक्त करने का भी समय नहीं है। जनता अब केवल आश्वासन नहीं, एक्शन चाहती है।

क्या उन अधिकारियों पर कार्रवाई होगी जिनकी नाक के नीचे मौत का यह तांडव हुआ

क्या मुख्यमंत्री और झारखंड सरकार ऐसे लापरवाह थाना प्रभारियों को तुरंत निलंबित करने का साहस दिखाएगी

अगर पुलिस का काम सिर्फ कोयला माफियाओं की राह आसान करना रह गया है, तो जनता को अपनी सुरक्षा के लिए अब सड़कों पर खुद ही उतरना होगा। लोको बाजार की घटना ने यह साबित कर दिया है कि धनबाद में आम आदमी की जान की कीमत कोयले की एक बोरी से भी कम रह गई है।

जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000