नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला, प्रवक्ता सकील अख्तर

*नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला, प्रवक्ता सकील अख्तर*

*शिक्षा एवं रोजगार संकट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का तीखा हमला, “छात्रों की गूंज” मोदी सरकार के भष्ट्टाचार कि नीव 2029 मे हील जायेगी।*

धनबाद, 21 जून 2026। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने देश में गहराते शिक्षा एवं रोजगार संकट, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, रिकॉर्ड स्तर की बेरोजगारी तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के लिए केंद्र की मोदी सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं धनबाद प्रभारी शकील अख्तर ने कहा कि आज देश का छात्र और युवा वर्ग अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है, लेकिन मोदी सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय केवल प्रचार और इवेंट प्रबंधन में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतिगत विफलताओं और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार समाप्त होती जा रही है। NEET, NTA, विभिन्न लोक सेवा आयोगों एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

शकील अख्तर ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में पेपर लीक और परीक्षा घोटाले देश की पहचान बनते जा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी से बचती रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवा वर्षों तक तैयारी करते हैं, परिवार अपनी जमा-पूंजी खर्च करता है, लेकिन जब परीक्षा रद्द होती है या भर्ती प्रक्रिया वर्षों तक लटकती है तो उसका खामियाजा केवल छात्रों और युवाओं को भुगतना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्थान के कोटा में आयोजित “छात्रों की गूंज” रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर से आए छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं, संघर्षों और आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया था। राहुल गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज को दबने नहीं देगी तथा शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पूरे देश में यह अभियान चला रही है।

*धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा* कि शिक्षा व्यवस्था में बढ़ता भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाएं, परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में वर्षों की देरी और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ष करोड़ों रोजगार देने के वादे किए थे, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। देश में बेरोजगारी लगातार गंभीर होती जा रही है और सरकार के पास इसका कोई ठोस समाधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि इस गंभीर संकट पर केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री लगातार मौन बने हुए हैं। जब लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हो, तब सरकार की चुप्पी उसकी संवेदनहीनता और विफलता को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को तत्काल पूरा किया जाए, रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

कांग्रेस नेताओं ने छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों तथा नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से इस अभियान से जुड़कर युवाओं की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल छात्रों का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के भविष्य का प्रश्न है और कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी।

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता श्री बर्जेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव शमशेर आलम, अशोक कुमार सिंह प्रदीप पांडेय,करीम अंसारी, जहीर असारी,मधुसूधन चौधरी,शयूम खान, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000