झरिया 27 जून राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया नगर की ओर से आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 13 त्रयोदशी के दिन हिंदू साम्राज्य

झरिया 27 जून राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया नगर की ओर से आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 13 त्रयोदशी के दिन हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव उद्यान प्रभात शाखा में धूमधाम से मनाया गया ।सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ स्वयंसेवकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम किया। तत्पश्चात झरिया नगर संघचालक डॉक्टर देवकीनंदन पांडे एवं झरिया नगर बौद्धिक प्रमुख हरीश कुमार जोशी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। सामूहिक गीत अमृत वचन व्यक्तिगत गीत हुआ।

हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता बौद्धिक प्रमुख का मार्गदर्शन बौद्धिक के रूप में प्राप्त हुआ ।उन्होंने बताया आज से करीब 408 वर्ष पूर्व रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था और हिंदू साम्राज्य दिवस की स्थापना हुई थी ।मुगल आक्रांताओं के अत्याचार के बीच शिवाजी महाराज ने एक ऐसे स्वतंत्र हिंदू साम्राज्य की नींव रखी जो अपनी संस्कृति और मूल्यों पर आधारित था। शौर्य स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज ने संपूर्ण भारतवर्ष को एक सूत्र में बांधा गुरिल्ला युद्ध किया सामुद्रिक रास्ते से होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए नौसेना का गठन किया तुलजाभवानी मंदिर एवं पूना में विशाल गणेश मंदिर बनवाया भारत के हिंदुओं में नवीन प्राणों का संचार किया ।

इस अवसर पर आचार्य बलदेव पांडे सह कार्यवाह अखिल देव सुखलाल पंसारी डॉक्टर नीरज पांडे अजीत गुप्ता विश्वनाथ साव अजय वर्मा गिरिजा सिंह गोरेलाल महेश प्रसाद गुप्ता लक्ष्मीनारायणजी संदीप दत्ता मुख्य शिक्षक छोटूजी मधुसूदनजी मनीष कुमार ब्रजनंदन बरनवाल नारायण साव रामलखन जी पंचम जी इत्यादि उपस्थित थे।अंत में प्रार्थना के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000