सिंदरी की प्यास पर DC का पहरा PMO की फटकार बेअसर L&T के ‘लाटसाहबों ने योजना को बनाया मजाक

सिंदरी में हर घर जल’ योजना का दम घोंट रही L&T की मनमानी अधिकारियों की चुप्पी ने बढ़ाया संकट

धनबाद के सिंदरी झारखंड की भीषण गर्मी के बीच सिंदरी क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर जल’ यहाँ प्रशासनिक लापरवाही और कार्यदायी संस्था L&T एलएंडटी की मनमानी की भेंट चढ़ गई है।

PMO की शिकायत भी बेअसर, मनमर्जी पर उतारू अधिकारी। हैरानी की बात यह है कि इस मामले की शिकायत सीधे PMO प्रधानमंत्री कार्यालय पोर्टल पर की गई लेकिन इसके बावजूद भी स्थानीय अधिकारियों के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही है। सूत्रों के अनुसार धनबाद के उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं। योजना के कार्यान्वयन में लगे L&T कंपनी के अधिकारियों विशेषकर Anit Vashisht Singh पर जनता ने काम में टालमटोल करने और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

पत्रकार भी बेबस तो आम जनता का क्या होगा। सिस्टम की लाचारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पत्रकार नरेंद्र जोशी पिछले एक महीने से नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जल कनेक्शन देने की गुहार लगा रहे हैं। जब एक जागरूक पत्रकार को आज-कल कहकर टरकाया जा रहा है, तो आम नागरिक की क्या बिसात सिंदरी की जनता पूछ रही है कि केवल बैठकों में ‘जल्द चालू होगा’ का जुमला कब तक चलेगा

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई एलएंडटी कंपनी के संबंधित अधिकारियों और लापरवाही बरतने वाले जिला प्रशासन के अधिकारियों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई हो।

धरातल पर काम की मांग बैठकों और फाइलों से बाहर निकलकर सिंदरी के हर घर में पाइपलाइन से जल कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए।

पारदर्शिता का अभाव PMO से आए निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा इसकी उच्च स्तरीय जाँच हो।

बढ़ती गर्मी में जल कनेक्शन न देना न केवल एक प्रशासनिक चूक है बल्कि मानवीय अधिकारों का भी उल्लंघन है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000