कतरास की प्यास बुझाने के लिए डॉ. विनोद गोस्वामी का दिल्ली तक हिला प्रशासन; रेलवे इंटेलिजेंस की टीम पहुंची जमीन पर

कतरास की प्यास बुझाने के लिए डॉ. विनोद गोस्वामी का दिल्ली तक हिला प्रशासन; रेलवे इंटेलिजेंस की टीम पहुंची जमीन पर

कतरासगढ़पिछले 18 महीनों से कतरास की प्यासी जनता के संघर्ष को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब रेल मंत्रालय को भेजे गए अल्टीमेटम के बाद रेलवे इंटेलिजेंस की टीम कतरास पहुंची। झामुमो (बुद्धिजीवी मोर्चा) के नगर अध्यक्ष और पूर्व पार्षद डॉ. विनोद कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन ने दिल्ली तक हलचल मचा दी है।

रविवार को रेलवे इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने रजवाड़ी रोड स्थित क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डॉ. गोस्वामी को मौके पर बुलाया और विस्तार से चर्चा की।

इनकी रही मौजूदगी:

मौके पर डॉ. विनोद कुमार गोस्वामी के साथ मुख्य रूप से कृष्ण पंडित, बैलून रवानी, शैलेंद्र पटवा, सुभाष दे, पुष्पा देवी, रमेश सेन एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में रेलवे की लापरवाही के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

डॉ. विनोद गोस्वामी ने अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र:

डॉ. गोस्वामी ने अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए स्पष्ट रूप से 7 दिनों की समय सीमा (अल्टीमेटम) दी। उन्होंने कहा, “हमने रेल मंत्री और स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पाइपलाइन मरम्मत का कार्य धरातल पर शुरू नहीं हुआ, तो कतरास की जनता उग्र आंदोलन और रेल चक्का जाम के लिए विवश होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।”

इंटेलिजेंस ने लिया जनता का फीडबैक:

रेलवे इंटेलिजेंस की टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बात की और आंदोलन की गंभीरता को समझा। डॉ. गोस्वामी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता का धैर्य अब जवाब दे चुका है और हमें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि समाधान चाहिये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000