पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय झरिया में अधिकारियों की धमक, कागजों पर व्यवस्था दुरुस्त, हकीकत परखने पहुँचे अवर सचिव

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय झरिया में अधिकारियों की धमक, कागजों पर व्यवस्था दुरुस्त, हकीकत परखने पहुँचे अवर सचिव

झरिया और धनबाद

मासूम बच्चियों के बेहतर भविष्य और हाईटेक शिक्षा का दम भरने वाले पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया में 31 जुलाई 2026 को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के अवर सचिव श्री सुरेश रजक और धनबाद के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आशीष कुमार अचानक विद्यालय परिसर में पहुंचे।

संयुक्त रूप से किए गए इस हाई-प्रोफाइल निरीक्षण का सीधा मकसद सरकारी दावों और जमीनी हकीकत का मिलान करना था। अधिकारियों की इस औचक कार्रवाई से विद्यालय प्रबंधन में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की पेन की नोक पर विद्यालय की एक-एक व्यवस्था रही। उन्होंने सिर्फ कागजी फाइलों के पन्ने नहीं पलटे, बल्कि सीधे तौर पर छात्राओं और शिक्षकों की हाजिरी रजिस्टर खंगालकर यह जांचा गया कि कागजों पर दर्ज संख्या धरातल पर मौजूद है या नहीं। इसके अलावा विज्ञान लैब, गणित लैब और समेकित प्रयोगशाला में रखी आधुनिक सामग्रियों पर केवल धूल जम रही है या उनका इस्तेमाल छात्राओं की पढ़ाई में हो रहा है, इसकी गहरी पड़ताल की गई। विद्यालय परिसर, पेयजल व्यवस्था और सबसे अहम छात्राओं के शौचालयों की स्थिति का भी बारीकी से मुआयना किया गया। इको क्लब की गतिविधियों को लेकर भी सवाल-जवाब हुए।

अधिकारियों के इस तीखे रुख को देखते हुए पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान विद्यालय की वार्डेन संगीता साहू, शिक्षिका पुतुल कुमारी, लेखपाल श्री दीपू समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मुस्तैद नज़र आए और व्यवस्था से जुड़े जवाब देते दिखे।

अब देखना यह होगा कि इस उच्चस्तरीय निरीक्षण के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं में कितना सुधार आता है या फिर सरकारी दौरों के बाद भी जमीनी हालात जस के तस बने रहते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000