झरिया में टांगी से खून-खराबा: घर में घुसकर मां-बेटे की गर्दन और बांह पर चला हथियार, उंगली कटी, धनबाद रेफर

झरिया में टांगी से खून-खराबा: घर में घुसकर मां-बेटे की गर्दन और बांह पर चला हथियार, उंगली कटी, धनबाद रेफर

झरिया अपराध झरिया के बनियाहीर नंबर चार में बीती रात बदमाशों की हैवानियत ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। रात करीब 8:30 बजे हथियारबंद दबंगों ने एक गरीब परिवार की चौखट लांघकर खूनी तांडव मचाया। बिना किसी खौफ के घर में घुसे बदमाशों ने धारदार हथियार टांगी से वार कर एक बुजुर्ग महिला और उनके बेटे को लहूलुहान कर दिया।

उंगली कटकर लटकी, बांह और पीठ पर गहरे जख्म

हमला इतना बर्बर था कि टांगी के सीधे वार से पीड़ित शिवपूजन पासवान के दाहिने हाथ की उंगली कटकर अलग होने की नौबत पर आ गई। बचाव में आई उनकी वृद्ध मां राधा देवी और शिवपूजन पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई वार किए। पीठ और बांह पर टांगी के गहरे कट लगने से घर में चारों तरफ खून फैल गया।

थाना पहुंचे पीड़ितों को देख कांपी रूह, धनबाद रेफर

खून से लथपथ और दर्द से कराहते पीड़ित किसी तरह न्याय की गुहार लगाने झरिया थाना पहुंचे। पीड़ितों की भयावह हालत को देखकर पुलिस ने तत्काल उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए भेजा, जहां प्राथमिक मरहम-पट्टी के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें धनबाद के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।

कभी भी हो सकती है हत्या बेबस परिवार की गुहार

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी महादेव पासवान और उनके साथ आए लोग लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। परिवार का साफ कहना है कि अगर पुलिस ने त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। फिलहाल झरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000