बेलगड़िया फेज-2 में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग केंद्र का शुभारंभ

बेलगड़िया फेज-2 में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग केंद्र का शुभारंभ
​धनबाद: धनबाद जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेलगड़िया फेज-2 में निःशुल्क कोचिंग केंद्र की शुरुआत की गई है। यह शैक्षणिक कार्यक्रम आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया तथा करमाटांड़ स्कूल टाउनशिप में संचालित होगा।
​इस पहल की निगरानी और सहयोग बीसीसीएल एवं जेआरडीए धनबाद प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका क्रियान्वयन महिंद्रा स्किल्स ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा। इस केंद्र में युवाओं को बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, जेपीएससी, यूपीएससी एवं अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा।
​उद्घाटन कार्यक्रम में धनबाद के उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जेआरडीए, बीसीसीएल तथा महिंद्रा स्किल्स की वरिष्ठ टीम ने भी शिरकत की। उपस्थित अधिकारियों में जेआरडीए के वरिष्ठ सलाहकार मल्लिक सर व किसलय सर, बीसीसीएल महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार, जेआरडीए निदेशक (कौशल विकास) मनोज कुमार, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश सर, प्रोजेक्ट मैनेजर अमर श्रीवास्तव, महिंद्रा स्किल्स के कार्यकारी निदेशक आशीष श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक आर.पी. सर तथा राज्य प्रमुख रौशन सिंह शामिल रहे।
​कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से धनबाद के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को उचित शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा। यह संयुक्त पहल युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000