झरिया 9 अगस्त श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में संस्कृत पाठशाला में आज आगामी स्वतंत्रता दिवस 15

झरिया 9 अगस्त श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में संस्कृत पाठशाला में आज आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ध्यान में रख कर भारत माता की वंदना
रत्नाकर ध्योत्पादं
हिमालय किरीटीनम ।
ब्रह्म राजर्षि रत्नाध्याम
वंदे भारत मातरम ।।
अर्थात जिनके चरण सागर पखारता है सिर पर हिमालय का मुकुट है और जो ब्रह्मर्षि यानि संतो एवं राजर्षि ज्ञानियों से समृद्ध है ऐसी भारत माता को मेरा प्रणाम है ।
पढ़ाया गया।साथ ही हाल में भारत सरकार द्वारा वन्देमातरम राष्ट्रगान को पूरा बोलना अनिवार्य किया गया है का भी विद्यार्थियों ने खड़े हो कर पूरा गाया।साथ ही तिरंगे झंडे का इतिहास बताया गया
श्रावण महीने को ध्यान में रख कर शिवाभिषेक श्लोक द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र महिम्न स्तोत्र जयशंकर स्तोत्र शिव पंचाक्षर स्तोत्र का भी अभ्यास कराया गया।संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा संस्कृत संभाषण वार्तालाप इत्यादि पढ़ाया गया।अंत में बोल बम के नारों से सारा वातावरण शिवमय हो गया ।
संस्कृत में प्रशिक्षण देने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया एवं प्रसाद वितरण श्री दयालजी भाई चौहान वडोदरा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चेल्सी गोयल श्रुति कुमारी अनन्या तिवारी शिखा कुमारी प्राची कुमारी किट्टू कुमारी याचना कुमारी ईशिता कुमारी आराध्या कुमारी खुशी कुमारी छोटी कुमारी लाडो कुमारी श्रद्धा कुमारी लवयांश कुमार अनमोल कुमार शिवांश कुमार अभी कुमार आर्यन कुमार दिव्यांश सिंह उज्ज्वल कुमार अनिरुद्ध शौर्या अनय आनंद तिवारी अर्णव कुमार पूरब कुमार सूरज ठक्कर सोनू सिंह युगवीर साव ऋतिक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000