सौभाग्यवती भव: 2025 — प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन*

*सौभाग्यवती भव: 2025 — प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन*

 

*महिलाओं के व्यस्त जीवन को ध्यान में रखकर नवप्रभात सेवा समिति ने रचा सौंदर्य, संस्कृति और सृजन का संगम*

*सौभाग्यवती भव: का ताज सरबजीत को, नृत्य में स्वाती अव्वल रहीं. कोरबा में आयोजन 12 अक्टूबर को किया जाएगा*

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। शहर के प्रतिष्ठित होटल टोपाज में नवप्रभात सेवा समिति द्वारा “सौभाग्यवती भव: 2025 – प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन” का तीसरा वार्षिक आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ। महिलाओं के व्यस्त जीवन एवं त्यौहार की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन करवा चौथ से पूर्व आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता सोनी ने की, जबकि राकेश सोनी, डॉ. पूनम सिंह, मृदुला साहू, जोतना मिश्रा, गौरी कश्यप एवं चंचल सलूजा ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में शहर की पहली महिला महापौर पूजा विधानी एवं भाजपा प्रदेश सचिव हर्षिता पांडे उपस्थित रहीं।

 

निर्णायक मंडल में कृति बुटीक संचालिका भारती सालुंके (बिलासपुर), अंकिता कुमारी (रायगढ़), डॉ. चांदनी गुप्ता (क्वीन ऑफ छत्तीसगढ़ 2023) एवं तानी शिवहरे (सौभाग्यवती भव: 2024 सेकंड रनरअप) शामिल थीं।

 

कार्यक्रम में सर्व समाज की लगभग 70 महिलाओं ने 16 श्रृंगार, परिचय एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सौभाग्यवती भव: 2025 का ताज सरबजीत कौर ने जीता, जबकि रिया अग्रवाल द्वितीय एवं रश्मि गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

नृत्य प्रतियोगिता में स्वाती सोनी प्रथम, रिचा केसरवानी द्वितीय और मयूराक्षी तृतीय रहीं।

गायन प्रतियोगिता में चैताली साहू ने प्रथम, प्रीति गुप्ता ने द्वितीय एवं रिया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए दीपक, हस्तकला वस्तुएँ और आत्मनिर्भर महिलाओं के उत्पाद प्रदर्शित हुए। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और परंपरा का अद्भुत संगम बन गया।

कविता सोनी ने बताया कोरबा में 12 अक्टूबर को सौभाग्वती भव: कार्यक्रम का आयोजन है जिसका नामांकन 8770456399 में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जुड़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000