लाठी के दम पर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास: रांची में पत्रकारों और छात्रों पर बर्बरता के खिलाफ झारखंड बंद, सड़कों पर उतरा जनाक्रोश दुमका

लाठी के दम पर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास: रांची में पत्रकारों और छात्रों पर बर्बरता के खिलाफ झारखंड बंद, सड़कों पर उतरा जनाक्रोश दुमका

रांची JPSC और JSSC CGL भर्ती परीक्षा में सामने आई कथित धांधली के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर रांची में हुए बर्बर लाठीचार्ज ने पूरे राज्य को आक्रोश की आग में झोंक दिया है। निष्पक्ष पत्रकारिता का गला घोंटने और युवाओं की आवाज दबाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत ‘झारखंड बंद’ का असर राज्यभर में साफ देखने को मिल रहा है।
दुमका में पूर्व सांसद सुनील सोरेन और निवास मंडल के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। शहर के पेट्रोल पंप, बस पड़ाव, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह ठप करा दिए गए। सरकार की तानाशाही के खिलाफ कार्यकर्ताओं और आम जनता ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पूरे राज्य में विरोध का बिगुल फूंक दिया है।
सड़क से लेकर राजनीतिक मंचों तक यह सवाल उठ रहा है कि आखिर शासन अपनी प्रशासनिक नाकामियों और परीक्षा घोटालों को छुपाने के लिए लाठियों का सहारा क्यों ले रहा है? लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर यह हमला निष्पक्ष रिपोर्टिंग को दबाने की सोची-समझी साजिश है।
विपक्ष ने मुख्यमंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग करते हुए सीधा हमला बोला है। धनबाद समेत विभिन्न जिलों में रोजाना हो रहे करोड़ों रुपये के अवैध कोयला खनन और व्यापत भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जनता के हक और सच की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर जुल्म ढाने वाली सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000