ओडिशा सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिक की दर्दनाक मौत, विधायक नागेंद्र महतो ने परिजनों से की मुलाकात*

*ओडिशा सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिक की दर्दनाक मौत, विधायक नागेंद्र महतो ने परिजनों से की मुलाकात*

 

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भातुडीह (टोला गजियाडीह) निवासी प्रवासी श्रमिक बीरेंद्र यादव (40 वर्ष) की ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि बीरेंद्र यादव ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। सड़क से अपने ट्रक की ओर जा रहे थे, इसी दौरान दूसरे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना की दुखद सूचना मिलने पर बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेंद्र महतो मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। ट्रक मालिक की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही विधायक ने आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से मिलने वाली सरकारी सहायता राशि भी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मृतक का दो पुत्र और एक पुत्री है।मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मुखिया प्रतिनिधि कुंवर नारायण सिंह, आजाद तुरी, रामू यादव, राजू मंडल, योगेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000