बगोदर विधायक के प्रयास नगर केशवारी में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली राहत।

*बगोदर विधायक के प्रयास नगर केशवारी में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली राहत।*

सरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगर केशवारी के बीच टोला में विगत दिनों ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो को दी।मामले पर विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के पदाधिकारियों को 200 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक के प्रयास से नया 200 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। रविवार को बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल, सांसद प्रतिनिधि शिवधन मंडल, भाजपा नेता बब्लू मंडल, रघुनंदन मंडल, संतोष मंडल, जीबलाल मंडल, ईश्वर मंडल, केदार मंडल, पुनीत मंडल, गणेश मंडल, दर्शन महतो, चमरू मंडल, निर्मल मंडल, दीपक मंडल, हरि मंडल, रीना देवी, गीता देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000