अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि एवं कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई*

*अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि एवं कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई*

जोशी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो लोकेश प्रजापत की रिपोर्ट

मंडलेश्वर: देश के 10 वे प्रधानमंत्री, जनसंघ एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई की 7 वी पुण्यतिथि एवं भाजपा के पितृ पुरुष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती विधायक निवास स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाई गई। सर्वप्रथम स्व अटल जी एवं कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर विधायक राजकुमार मेव द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के मंडलेश्वर मंडल अध्यक्ष डॉ देवेंद पाटीदार उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया करते हुए स्व वाजपेई एवं कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। विधायक मेव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि राजनीति में अटल जी जैसा सरल सहज व्यक्तित्व होना असंभव है। 1957 में भारतीय जनसंघ के बैनर तले अटल जी पहली बार सांसद बन कर संसद पहुंचे थे। संसद में उनके प्रथम उद्बोधन पर देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अटल जी भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वही पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी भी विदेश मामलों के अटलजी की राय लिए बिना कोई कार्य नहीं करती थीं। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अनिरुद्ध हलवे ने किया। इस आयोजन में पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरि गाडगे, पार्षद नितिन पाटीदार, सुरेश व्यास, ब्रह्मदत्त चौहान, चैतन्य पटवारी, मनोज कुमरावत, वीरेंद्र पाटीदार, मंजुला मेवाड़े सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000