घटिया रोड निर्माण एक करोड़ 80 लाख का कर रहे बंदर बांट मोहन ग्रोवर 

घटिया रोड निर्माण एक करोड़ 80 लाख का कर रहे बंदर बात मोहन ग्रोवर

बलियापुर। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बलियापुर हवाई पट्टी से लेकर बंदरचूवा गाँव तक पिच एवं पीसीसी से युक्त सडक निर्माण हो रहा है। सडक निर्माण से परिवहन की सुबिधा मुखर होगी, जिससे ब्यापार के लिए आवाजही सुलभ एवं सुगम होगा और गाँव उन्नत हो सकेगा। किन्तु दामोदर के मिट्ठी युक्त बालू का सडक निर्माण में उपयोग करने से पीसीसी सडक साल भी चल जाए तो भगवान भरोसे ही चलेगा, क्योंकि गाँव के रास्ते से बड़ी गाड़ी की आवाजाही तो होती नहीं है। इसी बात का फायदा सडक निर्माणकर्ता मनमोहन ग्रोवर एवं उनकी टीम जानती है। इस बाबत गाँव के मुखिया रफीक ने दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने जानकारी दी कि एक करोड़ अस्सी लाख की लागत से रोड बन रहा है, जिससे छः गाँव एवं लगभग सतर हजार ग्रामीण प्रभावित होंगे। पर जब रोड बनाने के साईट पर कार्य होते देखने को पहुँचे तो पाया कि सडक येन तेन प्रकारेन बन रहा है। रोड निर्माण से पूर्व ब्लॉक कटिंग नहीं हुआ था, दामोदर का बालू मिट्टी युक्त बालू का दनादन प्रयोग हो रहा था, साथ ही सीमेंट का सही मात्रा में प्रयोग पीसीसी रोड को ढालने में नहीं हो रहा था, इतना ही नहीं साईट पर साईट सुपरवाइजर, इंजिनियर, गाँव के मुखिया के साथ ग्रोवर भी मौजूद नहीं थे, जो आश्चर्य की बात थी। साईट पर बालू के अलावा मृत गिट्टी भी पाया गया, जिससे जान पड़ता है कि ग्रामीणों के साथ बड़ी नाइंसाफी हो रही है। भोले भाले ग्रामीणों को ये भी जानकारी नहीं होती कि सडक निर्माण में किस मात्रा में कौन से मेटेरियल मिलाना है, इसलिए सड़क निर्माण के दरम्यान इंजिनियर, मुखिया का मौजूद होना अतिआवश्यक है। उक्त बातें ग्रामीणों ने बताई एवं अनुरोध किया कि अपने मीडिया के माध्यम से सही बात जनप्रतिनिधि तक पहुंचाएँ ताकि गाँववालों को मजबूत एवं टिकाऊ सडक मिल पाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000