डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी के छात्रों का खेलों में शानदार प्रदर्शन

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी के छात्रों का खेलों में शानदार प्रदर्शन

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने डीएवी स्पोर्ट्स 2025 के जोनल अर्थात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परचम लहराया। विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कुल 44 विद्यार्थियों ने पदक प्राप्त किए और अपनी कड़ी मेहनत तथा उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 12 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 22 कांस्य पदक अपने नाम किए और विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विशेष उल्लेखनीय है कि इन विजेताओं में से 22 विद्यार्थी अब डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसका आयोजन नवम्बर के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना तथा खेलों के प्रति गहरी रुचि विकसित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि भविष्य में हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम और अधिक ऊँचाई तक पहुँचाएंगे।

श्री सिंह ने यह भी कहा कि विद्यालय के प्रशिक्षक अमित कुमार एवं शिवानी सिंह के कुशल मार्गदर्शन और सतत् परिश्रम से ही खिलाड़ियों ने यह शानदार सफलता प्राप्त की। प्राचार्य ने दोनों प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000