विश्राम दिवस आमसभा सह चुनाव में भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ के सिंदरी शाखा अध्यक्ष:- संतोष चटर्जी और शाखा सचिव मुकेश सिंह, सि एल आई ए:- अध्यक्ष दिलीप चटर्जी बने* ।।*

*विश्राम दिवस आमसभा सह चुनाव में भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ के सिंदरी शाखा अध्यक्ष:- संतोष चटर्जी और शाखा सचिव मुकेश सिंह, सि एल आई ए:- अध्यक्ष दिलीप चटर्जी बने* ।।*

सिंदरी, 31 जनवरी 2025: भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ विश्राम दिवस आमसभा सह चुनाव की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संतोष चटर्जी और संचालन शाखा सचिव अनिल पांडेय किए।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने विस्तार से सभी मांगों पर प्रकाश डालते हुए बोले की हर हाल में संसद से सुप्रिम कोर्ट से सड़क से निगम तक दस्तक देकर मांग मानने तक संघर्षरत रहेंगे जिसका मुख्य लक्ष्य स्वाभिमान सम्मान के साथ मांगों को मनवाने के लिए एकजुट सशक्त सुदृढ़ जोरदार आंदोलन जारी रखेंगे।
मंडल अध्यक्ष सुर्यकांत सिंह ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए बोले की संगठन आपके सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहेगा इसलिए संगठन को मजबूत करें। मंडल सचिव संजय सिंह निकुंभ ने मंडल आम सभा सह चुनाव 23 फरवरी को सिंदरी शाखा से दो सौ सहभागिता का आह्वान किए, मंडल कोषाध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी ने कोष मजबूत करने पर बल दिए ताकि संगठन चलाने में आर्थिक सहुलियत हो, वहीं मंडल सचिव सि एल आइ ए बिनोद दुबे और फेडरल इ सी मेंबर चुनाव अधिकारी ओमेश्वर सिंह चुनाव प्रक्रिया का संचालन करते हुए चुनाव सुसंपन्न कराए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उत्साहजनक उद्धबोधन के माध्यम से जमकर बीमा करने के साथ साथ सांगठनिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने पर बल देते हुए बेहतरीन उत्साहजनक से माहौल बना दिए।। भोजनावकाश में जमकर नारेबाजी हुई:- हमारी मांगे पुरी करें, अभिकर्ताओं को प्रताड़ित/ हतोत्साहित करना बंद करें, टी एंड एम और प्रथम वर्ष कमिशन को ग्रेच्युटी गणना में जोडें, प्रत्येक अभिकर्ता मेडिक्लेम परिवार सहित दो, पि एफ पेंशन लागु करें, टर्म इंश्योरेन्स 50 लाख करें, ग्रेच्युटी गणना ठीक कर ग्रेच्युटी 20 लाख करें।
चुनाव में
शाखा अध्यक्ष:- *संतोष चटर्जी*,
शाखा सचिव:- *मुकेश सिंह*,
कोषाध्यक्ष:- *राजेश प्रसाद*
*सि एल आई ए:- अध्यक्ष दिलीप चटर्ज*
संगठन मंत्री:- *तापस कुमार मिश्रा एवं रामजन्म मिश्रा*
उपाध्यक्ष:-
*सुनिल कुमार पाण्डेय’*
*परेश चन्द्र मंडल*,
*राजेश कुमार मंडल,*
*मोहम्मद क्यूम,*
संयुक्त सचिव:-
*विष्णु चन्द्र दता*
*चैतन्य प्रसाद नोनिया*
*सुकेश गोराई*
*संदीप कुमार सिंह*
निर्विरोध निर्वाचित हुए।।
कार्यक्रम में अच्छा काम करने वाले
टौपर अभिकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें
2024/25:: NOP में सर्वोच्च स्थान प्राप्त टौपर प्रथम
*सुनिल कुमार पांडेय*
*कृष्णा बनर्जी*,
*तृतीय धीरत ठाकुर*,
FPI में प्रथम स्थान प्राप्त
*संजीव राय*,
*साधन ठाकुर,*
*धिरत ठाकुर*,
*संजीव कुमार राय*
साथ हीं साथ शाखा के अभिमान *MDRT मुकेश कुमार सिंह, टौपर सि एल आई ए ओमेश्वर सिंह*, *तापस कुमार मिश्रा*
*दिलीप चटर्जी*,
*पद्युत कुमार बनर्जी*,
*सुनिल प्रसाद*,*धिरत ठाकुर*
*आशीष कुमार चंद्रा* को अंग वस्त्र और फुल माला देकर सम्मानित किया गया।।
इस चुनाव में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत सिंह, संजय कुमार निकुंभ, विष्णुकांत तिवारी, बिनोद दुबे, शाखा अध्यक्ष संतोष चटर्जी, शाखा सचिव अनिल कुमार पांडे, अंजना कर, किरण सिंह, सुमित सिंह, राजेश प्रसाद, राजेश मंडल, और परेश चंद्र मंडल, राकेश तिवारी, अरविन्द पाठक, लक्ष्मी कांत मिश्रा, संदीप सिंह, प्रद्युत बनर्जी, अनिल मिस्त्री, बिनोद झा, शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000