थैलेसीमिया पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची को मिला जीवनदायी रक्त, समर्पण एक नेक पहल की सराहनीय भूमिका

थैलेसीमिया पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची को मिला जीवनदायी रक्त, समर्पण एक नेक पहल की सराहनीय भूमिका
धनबाद / जामताड़ा :
जामताड़ा जिले की थैलेसीमिया पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची माही कुमारी को आज समर्पण एक नेक पहल संस्था की पहल पर समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों द्वारा बच्ची के लिए ए पोजिटिव रक्त की 1 यूनिट की तत्काल आवश्यकता बताए जाने पर संस्था ने तत्परता दिखाते हुए एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक से रक्त की व्यवस्था कराई।
रक्त उपलब्ध कराए जाने के समय बच्ची के माता-पिता भी मौजूद रहे। समय पर रक्त मिलने से बच्ची का उपचार संभव हो सका, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्ची के माता-पिता ने इस मानवीय सहयोग के लिए समर्पण एक नेक पहल संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने समाज के लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सके।
समर्पण एक नेक पहल संस्था लगातार रक्तदान, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000