मोदी सरकार का महात्मा गांधी के नाम को मिटाना चाहती है । राष्ट्पिता लोगों के दिल में है। जिलाध्यक्ष संतोष* मनरेगा

*मोदी सरकार का महात्मा गांधी के नाम को मिटाना चाहती है । राष्ट्पिता लोगों के दिल में है। जिलाध्यक्ष संतोष* मनरेगा को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध

रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर अधिकार छीनने का आरोप

आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रणधीर वर्मा चौक, धनबाद पर मनरेगा को कमजोर करने और महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया । धनबाद जिला के तमाम कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए *धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा* कि भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त अथवा कमजोर करने हेतु लाया गया प्रस्तावित विधेयक अत्यंत चिंताजनक और सुनियोजित कदम है। यह एक ऐतिहासिक, अधिकार-आधारित जनकानून को खत्म करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन से जन्मा कानून है, जिसने ग्रामीण भारत के करोड़ों लोगों को काम मांगने का कानूनी अधिकार, 100 दिनों के रोजगार की गारंटी, महिलाओं और भूमिहीन मजदूरों को सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान किया। इस कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाना श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और गरीबों के प्रति राज्य की जिम्मेदारी पर सीधा हमला है।

श्री सिंह ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित नए विधेयक के माध्यम से भाजपा सरकार

रोजगार की वैधानिक गारंटी समाप्त कर रही है,

केंद्र सरकार अपनी वित्तीय जिम्मेदारी से पीछे हट रही है,

और संघीय ढांचे को कमजोर करते हुए राज्यों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने मोदी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को मिटाना चाहती मगर गांधी जी के नाम जनता के दिलो से कैसे हटा देगी। आज साबित हो गया भाजपा गोडसे के वंशज है। श्री सिंह ने कहा महात्मा गांधी राष्टिय ग्रामिण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलना देश के लिय शर्मनाक है। झारखंड *प्रदेश महासचिव मदन महतो ने कहा*

कि यह सब भाजपा-आरएसएस की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें अधिकार-आधारित कल्याणकारी व्यवस्था को खत्म कर केंद्र-नियंत्रित दया-दान की नीति लागू करना उद्देश्य है।

धरना-प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मनरेगा के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इस जनविरोधी कदम को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन को और तेज करेगी। धरना प्रद्शन कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रतिनीधी मनोज यादव और संचालन शाहीद कमर ने किया। संबोधित करने वाले में प्रदेश महासचिव श्री मदन महतो, रवी रंजन सिंह, सुरेश चंद्र झा, मुख्तार खान, कुमार गौरव, राजेश्वर सिंह, यादव, योगेंद्र सिंह योगी, शाहीद कमर, एहसान खान, मंटु दास, बिलकिस खानम, श्रीमती सीता राणा, दिनेश यादव, कालीचरण यादव, अछयवर प्रसाद, अख्तर खान गुडडू, संतोष चौधरी, गोपाल कृष्णा चौधरी, शशि भूषण नाथ तिवारी, अजय कुमार, भगवान दास, मृत्युंजय कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, योगेश रजक, मनोज हाडी, डीएन यादव, काजल धिवर, प्रमोद यादव, श्याम कुमार साह, संतोष चौधरी, कालीचरण यादव, पूर्णेन्दु सिंह, मंतोष यादव, , हरेंद्र शाही, मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, निखत परवीन, रवि शंकर सिंह, वीरेंद्र रवानी, हिमायू राजा, श्री निवास रजवार, मसूद आलम, प्रवीण चौधरी, रामसेवक प्रजापति, कैयुम खान, जयप्रकाश चौहान, अनु पासवान, रामजी भगत, प्रीतम रवानी,अनवर हुसैन, गौतम पासवान, आशीष सिंह, रवी चौधरी, सत्यानंद पांडे ,अखिलेश चौधरी, संजय पाठक, रमेश राय, कृष्ण कुमार पटेल, अब्दुल मजीद अंसारी, कुंदन मोदक, अरविंद कुमार सैनी, भीम निषाद, नागेंद्र कुमार, रवि चौधरी, संतोष मोदक, धर्मेंद्र पांडे, वसीम मोहम्मद, सुधन महतो, तारीक अंसारी, देवेंद्र दुसाध, सुरेंद्र राम ,मसूद आलम, मनोहर दास, मधुसूदन सिंह चौधरी,सुरेंद्र राम, इत्यादि प्रमुख थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000