गौशाला की 24 वर्षीया आशा ने घर में फाँसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त।

गौशाला की 24 वर्षीया आशा ने घर में फाँसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त।

सिंदरी । सिंदरी के गौशाला ओपी क्षेत्र के आर्य समाज परिषद के निकट प्राइवेट आवास निवासी परशुराम दुबे की 24 वर्षीय पत्नी आशा देवी द्वारा घर में आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला शुक्रवार की सुबह गौशाला ओपी पहुँचा। पति परशुराम दुबे गुजरात के किसी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना की सूचना पर सिंदरी के लिए रवाना हो गए हैं।

घटना के संबंध में आशा देवी के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात आशा कमरे का दरवाजा बंद कर पति परशुराम से देर रात तक बात कर रही थी। उसके बाद लगभग तीन बजे सुबह उसके दो वर्षीय बच्चे की रोने की आवाज़ कमरे से आने लगी। बच्चे के चिल्लाने पर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इसपर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि आशा पंखे से चुनरी के सहारे लटकी हुई है। परिजनों ने घटना की सूचना आशा की दो बहनों अनिता और ममता सहित गौशाला ओपी पुलिस को दी। सूचना के आधार पर गौशाला ओपी पुलिस ने आशा के शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में कर लिया।

इस संबंध में गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आशा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आशा की बहनों ने ससुरालवालों पर फिलहाल कोई शक जाहिर नहीं किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000