1 लाख धमाका फुटबॉल टूर्नामेंट बना चैंपियन पश्चिम बंगाल चंदनक्यारी प्रखंड के नोडिहा पंचायत में आजाद हिंद क्लब

1 लाख धमाका फुटबॉल टूर्नामेंट बना चैंपियन पश्चिम बंगाल

चंदनक्यारी प्रखंड के नोडिहा पंचायत में आजाद हिंद क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि पूर्व धनबाद सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह, विधायक पुत्र मुकेश कांत रजक, ओल झारखंड संगठन ड्राइवर अध्यक्ष इरफान खान, समाजसेवी सपन माहथा,मुखिया प्रतिनिधि राजीव राय, समाजसेवी प्रेम माहथा एवं कई गण व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया सभी को आजाद हिंद क्लब के अध्यक्ष अतिकुल रहमान अंसारी और गांव के गण्यमन लोगों ने अतिथियों को फूलों की माला व अंग वस्त्र और फूल गुच्छ देकर स्वागत किया इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें पश्चिम बंगाल ने टाई ब्रेकर में एक गोल की बढ़त बनाते हुए झारखंड को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया विजय टीम को खेल के मुख्य अतिथि द्वारा एक बड़ा कफ एवं नगद 40,000 हजार और कफ देकर पुरस्कृत किया गया तथा उपविजेता टीम को 30,000 हजार देकर पुरस्कृत किया एवं सेमी फाइनल टीम को 15000 हजार और कफ देकर सम्मानित किया इस खेल को सफल बनाने में आजाद हिंद क्लब और कई गणमान्य लोगो ने अहम भूमिका निभाया और सबको धन्यवाद दिया तथा आभार प्रकट किया।

मौके पर अनुपमा सिंह कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है और इस तरह का खेल का आयोजन होने से खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म मिलता है और खिलाड़ियों का कौशल विकास के लिए खेलकूद जरूरी है मैं चाहता हूं खिलाड़ी आगे भी खेले किसी तरह का कोई भी दिक्कत होती है मैं हर तरह का संभव मदद करूंगा खेलकूद से सेहत बनी हुई रहती है मनुष्य को दिन भर में समय निकालकर किसी भी समय खेलना चाहिए और हमेशा खेल को खेल के ही भावना से खेलना चाहिए अगर एक टीम हारती है तभी दूसरी टीम जीती है इसीलिए खिलाड़ियों को अपने हर से प्रेरित होकर जीत के लिए जमकर मेहनत करना चाहिए

मौके पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी अब्दुल बारीक,मुजम्मिल काजी, अब्दुल मलिक काजी, सादिक काजी,मिटाकुल्ला काजी, शादिक काजी ,इरफान काजी , तजमुल काजी, के अलावा आजाद हिंद क्लब के सभी लोग उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000