झारखंड ACB की दिल्ली में रेड, विनय सिंह की पत्नी की खोज, बेटा कस्टडी में*

*झारखंड ACB की दिल्ली में रेड, विनय सिंह की पत्नी की खोज, बेटा कस्टडी में*

दिल्ली : झारखंड में बहुचर्चित भूमि घोटाला मामले में फरार चल रही ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को पकड़ने के लिए झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार तड़के दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की। ACB की टीम ने सुबह करीब 4 बजे दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के सरकारी आवास पर छापा मारा। सूचना थी कि स्निग्धा सिंह यहीं छिपी हुई हैं, लेकिन टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले ही वह वहां से निकल गईं। पुलिस के हाथ खाली रहे। हालांकि छापेमारी के दौरान स्निग्धा सिंह का बेटा सनत कुमार मौजूद था। ACB ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

डिजिटल निगरानी से मिला था ठिकाना
ACB की तकनीकी टीम कई दिनों से स्निग्धा सिंह के मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी। इसी निगरानी में उनका लोकेशन वसंत विहार के इस सरकारी घर में मिला, जिसके बाद रातों-रात दिल्ली टीम भेजी गई।

बेटे ने खोले कई राज
पूछताछ में सनत कुमार ने अपने पिता विनय सिंह, विनय चौबे और मां स्निग्धा सिंह की कई चल-अचल संपत्तियों की जानकारी दी। इसमें कुछ नई संपत्तियां भी सामने आई हैं।

डिजिटल डिवाइस जब्त, बेनामी संपत्ति का शक
टीम ने मौके से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। वसंत विहार में ही C-24 नाम की एक महंगी संपत्ति के कागजात भी मिले हैं। जांच अधिकारियों को शक है कि ये संपत्ति बेनामी तरीके से खरीदी गई और अवैध पैसों को छिपाने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।

शराब घोटाले तक पहुंच सकती है जांच
ACB अधिकारियों का कहना है कि जब्त डिवाइस की जांच से भूमि घोटाले के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग और झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में इस्तेमाल काले धन के निवेश के बड़े सुराग मिल सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000