बलियापुर, अंचल कार्यालय में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के लिए अंचल स्तरीय टास्क फोर्स क़ी बैठक संपन्न हुई।

बलियापुर, अंचल कार्यालय में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के लिए अंचल स्तरीय टास्क फोर्स क़ी बैठक संपन्न हुई।

*बैठक में वन भूमि पर अवैध रूप से ओबी डंप का मामला प्रमुखता से छाया रहा* l

*कार्रवाई की हुई मांग* l

आज बलियापुर अंचल में अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंचल स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई , जिसमे खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम के लिए बहुत से अहम् फैसले लिए गये।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गोल्डन पहाड़ी गोकुल पथ बिल थोड़ा एवं सुरंगा एरिया में किए जा रहे वह भी डंप के कारण वहां रह रहे निवासियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है इसे कभी भी हादसा हो सकता है l इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि अविलंब एक सर्वे रिपोर्ट अंचल अधिकारी को सौंपेंगे जिसमें कितने परिवार उस क्षेत्र में प्रभावित हो रहे हैं इसकी सूची बीसीसीएल प्रबंधन को देने का निर्देश दिया गया है l

बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि पहाड़ीगोड़ा के इलाके में अवैध उत्खनन की सूचना है l इस पर सीआईएसफ, बीसीसीएल थाना एवं अंचल की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है l

बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जल्द ही एक संयुक्त बैठक झरिया और बलियापुर अंचल क्षेत्र की की जाएगी, जिसमें सारी समस्याओं को सूचीबद्ध कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी l

वन भूमि पर ओबी डंप के मामले को प्रमुखता से बैठक में उठाया गया, जिसमें बीसीसीएल के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि हमलोगों के द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी को वन भूमि में एनओसी नहीं दिया गया है, बल्कि आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा जबरन वन भूमि में ओबी डंप किया जा रहा है l

*अंचल अधिकारी ने बताया कि पूर्व में इस मामले में वनवाद दायर हो चुका है l आगे और भी कार्रवाई की जाएगी* l

बैठक में बीसीसीएल को निर्देशित किया गया कि आप अपने *जमीन का सर्वे करते हुए उसे पर बाड लगाने का काम जल्द शुरू करें या तत्काल कम से कम पत्थर गाड़कर अपने क्षेत्र का सीमांकन करें l ताकि ग्रामीणों से ना कोई विवाद हो और न हीं झड़प और यदि बीसीसीएल या आउटसोर्सिंग कंपनी के लापरवाही के कारण ग्रामीणों से झड़प या कोई हादसा या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके लिए बीसीसीएल के पदाधिकारी एवं आउटसोर्सिंग कंपनी पूरी तरह जवाबदेह होगा* l

*बैठक में सीआईएसएफ के उप समादेष्टा ने बताया कि कोलियरी में जिस हाईवा को ओबी डंप का कार्य करना है वह ओबी की जगह पर कोयला ले जाकर डंप वाले एरिया में गिरा देता है l*

*ग्रामीण दलाल के बहकावे में कोयला चुनने आते हैं उसी में हादसा हो जाता है* l

*यह पूरी तरह आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही है* l प्रभावित क्षेत्र में पब्लिक मीटिंग की गई है पुनः और बैठकें की जाएगी l

कोल प्रभावित क्षेत्रों में जमीन विवाद के मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा l

इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महाप्रबंधक BCCL ( लौदना, बस्ताकोला ), समादेष्टा, सी.आई.एस. एफ, बलियापुर, प्रक्षेत्र, थाना प्रभारी (बलियापुर, तीसरा) एवं ओ पी प्रभारी, अलकडीहा उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि पूर्व में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु धनबाद जिला के सभी अंचल में अंचल स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया था, जिसमें संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी को संयोजक एवं अंचल अंतर्गत कार्यरत सभी कोल कंपनी के महाप्रबंधक, वन क्षेत्र पदाधिकारी अथवा वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा नामित कोई अन्य पदाधिकारी, संबंधित अंचल के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उसके सदस्य हैं l

उक्त समिति द्वारा खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित मामलों में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी है l

बैठक की कार्यवाही उपायुक्त धनबाद एवं अन्य पदाधिकारीयों को भेजी गई है l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000