के टी एम पी एल – सीएसआर की पहल के तहत आसनबनी में ‘सुई-धागा केंद्र’ का शुभारंभ

के टी एम पी एल – सीएसआर की पहल के तहत आसनबनी में ‘सुई-धागा केंद्र’ का शुभारंभ

सेल के टसरा परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन आर एण्ड आर कॉलोनी, आसनबनी मे के.टी.एम.पी.एल द्वारा सिलाई प्रशिक्षण हेतु ‘सुई-धागा केंद्र’ का शुभारंभ श्री संजय तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक(कार्मिक) सेल, चासनाला के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से किया गया। तत्पश्चात सीएसआर के अमितेश चंद्र ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुवे कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरिसाकुंडी, आसनबनी और कालीपुर के उन परिवारों की महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिन्हे आज तक प्रशिक्षण इत्यादि का अवसर प्राप्त नही हो सका है। इस अवसर पर श्री संजय तिवारी ने कहा कि सेल एवं के.टी.एम.पी.एल द्वारा अपने प्रभावित क्षेत्रों मे सामाजिक विकास तथा कौशल विकास के अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिसमे यह प्रशिक्षण केंद्र कि शुरुवात भी एक सराहनीय कदम है। हमारा विश्वास है कि इस प्रकार की पहल से क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, उनके परिवारों की आय में वृद्धि होगी और समाज में उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आने वाले समय में हम ऐसे और भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक इसका लाभ पहुँच सके।

कार्यक्रम मे उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री शिबराम बनर्जी, महाप्रबंधक प्रभारी (टासरा), सेल ने कहा कि सरिसाकुंडी, आसनबनी और कालीपुर की महिलाओं के लिए यह केंद्र एक बड़ा अवसर है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। सेल एवं के.टी.एम.पी.एल का सदैव प्रयास रहा है कि विकास परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामों मे दीर्घकालिक आजीविका के साधन भी उपलब्ध कराए जाएँ। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने यह ‘सुई-धागा प्रशिक्षण केंद्र’ शुरू किया है। आज हमारे सामने यह खुशी की बात है कि इस केंद्र में पहले ही चरण में 30 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण पश्चात ये महिलाएं चाहें तो स्वरोज़गार के रूप में अपना खुद का काम शुरू कर सकती हैं या समूह बनाकर सामूहिक रूप से उत्पादन कार्य भी कर सकती हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या सरिसाकुंडी, आसनबनी और कालीपुर के ग्रामीण पुरुष एवं महिलायें, सेल के श्री पंकज मंडल, डीजीएम (भू-संपदा), श्री पंकज कुमार, डीजीएम (खनन), श्री मनोज कुमार, सीएसआर तथा के.टी.एम.पी.एल के श्री टी. रमेश, परियोजना निदेशक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000