ईदगाह मोहल्ला का जफर आलम का शव चन्दन प्रोजेक्ट में मिला 

ईदगाह मोहल्ला का जफर आलम का शव चन्दन प्रोजेक्ट में मिला

सुदामडीह। सुदामडीह थाना क्षेत्र का रहनेवाला मो. जफर आलम उम्र लगभग 55 वर्ष का शव चन्दन प्रोजेक्ट एवं सवालडीह बस्ती के बीच पानी के बहाव में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पेशे से ऑटो चालक मो. जफर आलम मौत से पूर्व शाम 7 बजे घर में मुर्गा ले कर आया और पत्नी को मुर्गा बनाने को कह थोड़ी देर में आते हैँ कह कई बाहर चला गया। लगभग एक घंटे बाद भी जब जफर घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग फोन किए तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया। उसके वाबजूद हर संभव जफर को ढूंढने का प्रयास किया गया, किन्तु कहीं भी नहीं मिला। अहले सुबह जब लोग शौच से लौटे तो जफर को मृत पानी के बहाव में पाया। उसके बाद लोग सुदामडीह थाना एवं जफर के घरवालों को सूचित किया गया। जानकारी मिलते लोग सदमे में आ गए और प्रशासन खोजबीन में लग गयी कि ये दुर्घटना है या हत्या!

फिलहाल शव को सुदामडीह प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही हैं, वही परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000