सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न: 23 मई को बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर होगा विशाल एकदिवसीय धरना

सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न: 23 मई को बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर होगा विशाल एकदिवसीय धरना

सिंदरी। स्थानीय इंटक कांग्रेस कार्यालय, सिंदरी में रविवार (17 मई 2026) को सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राज बिहारी यादव ने की।

जनसमस्याओं को लेकर उग्र आंदोलन की रणनीति

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि विभिन्न जन समस्याओं के मुद्दे को लेकर आगामी 23 मई 2026 को प्रखंड कार्यालय, बलियापुर में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। यह धरना कार्यक्रम बलियापुर कांग्रेस कमेटी एवं सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

FCIIL द्वारा क्वार्टर खाली कराने के नोटिस का कड़ा विरोध

बैठक में सिंदरी की सबसे सुलगती समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई। FCIIL (हर्ल/एफसीआई) प्रबंधन द्वारा सिंदरी के क्वार्टरों में वर्षों से रह रहे आम जनमानस और स्थानीय निवासियों को क्वार्टर खाली कराने के लिए दिए जा रहे नोटिस और कार्रवाई का कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध किया। नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के आम जनता को बेघर करने की प्रबंधन की इस नीति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

श्री ओमप्रकाश जी पूर्णेंदु सिंह,अजय सिंह,सत्येंद्र सिंह,ललन ठाकुर,नकुल कुमार वर्मा,सुबोध पाण्डेय,मुन्ना पांडे,शैलेश पंडित,अश्वनी मंडल,एम. डी. हकीम,मनोज घोंस,प्रशांत दुबे

मुकेश पांडे सहित दर्जनों अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000