सरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय वनोपज कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन संपन्न

सरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय वनोपज कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन संपन्न

सरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्वनी कुमार ओझा, प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी, अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी सहयोग समितियां मुक्ति कौशल, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रभाष कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय वर्णवाल, JSLPS के फील्ड थिमेटीक कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश कुमार वर्मा एवं सरिया क्षेत्र MFPC LTD की डायरेक्टर रीना यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्वनी कुमार ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने सिद्धू कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के उद्देश्य, किसानों एवं महिला समूहों की भूमिका तथा “सहकार से समृद्धि” के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वनोपज आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वनोपज आधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से सरिया क्षेत्र महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ श्रीकांत प्रसाद वर्मा, पैक्स प्रतिनिधि सुरेश भारती, विकास राम सहित JSLPS की सैकड़ों दीदियों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000