डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में अंतर-सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन* 

*डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में अंतर-सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन*

*खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी सशक्त माध्यम हैं प्राचार्य अशोक कुमार सिंह*

डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी, धनबाद में आयोजित अंतर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता एक अत्यंत रोमांचक और उत्साहपूर्ण आयोजन रहा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दर्शकों से भरे मैदान में हर मैच के दौरान उत्साह चरम पर रहा और करीबी मुकाबलों पर जोरदार जयकार गूँजती रही।

प्रतियोगिता के लड़कों के अंतिम दौर (फाइनल) में विवेकानंद सदन और सी. वी. रमन सदन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फाइनल मैच में विवेकानंद सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 अंक प्राप्त किए, जबकि सी. वी. रमन सदन 12 अंक पर सिमट गया। इस प्रकार विवेकानंद सदन ने जीत दर्ज कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

विवेकानंद सदन के खिलाड़ी:

आदित्य राय, आदर्श राज, हर्षित कुमार, मनदीप कुमार, राजवीर कुमार, शेख अज़लान, अमृत ओझा, सूर्यांश।

सी. वी. रमन सदन के खिलाड़ी:

उत्कर्ष प्रसाद, अनीश चौबे, मनजीत गोराई, श्रेयांश पांडेय, अंकुश मंडल, शिवम महतो, आरव महतो।

इस सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक अमित कुमार सिंह एवं शिक्षिका शिवानी सिंह का विशेष योगदान सराहनीय रहा, जिनके मार्गदर्शन और समन्वय से प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हुई।

प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि

“ऐसी खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करता रहेगा।”

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए न केवल खेल का मंच बनी, बल्कि आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000