भरतपुर कपिलो में 500 मीटर पीसीसी पथ निर्माण योजना का हुआ शिलान्यास।

भरतपुर कपिलो में 500 मीटर पीसीसी पथ निर्माण योजना का हुआ शिलान्यास।

सरिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत चिरुवां के भरतपुर में चैता महतो के घर से श्मशान घाट तक बनने वाली 500 मीटर पीसीसी पथ निर्माण योजना का शिलान्यास बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो ने किया।
बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग विधायक के समक्ष रखी थी। मांग पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने विभागीय प्रक्रिया के तहत योजना की स्वीकृति दिलाई। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक नागेन्द्र महतो ने संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेश रजक, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन प्रसाद आर्य, महामंत्री डुगलाल महतो, नागेश्वर यादव, संतोष सिन्हा, राजेश पासवान,अरुण मंडल, मितन मंडल, सुनील यादव, केशो मिश्रा, प्रयाग ठाकुर, निर्मल महतो, अजीत महतो, बसंती देवी, लाटो महतो, पेमिया देवी, बीरेंद्र महतो, चिंता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000