कूसमाटांड मोड़ से सुरंगा तक जर्जर सड़क के नवनिर्माण हेतु प्रमुख पिंकी देवी ने सिंदरी विधायक को सौंपा मांग पत्र धनबाद. सिंदरी

कूसमाटांड मोड़ से सुरंगा तक जर्जर सड़क के नवनिर्माण हेतु प्रमुख पिंकी देवी ने सिंदरी विधायक को सौंपा मांग पत्र
धनबाद. सिंदरी
बलियापुर प्रखंड की प्रमुख पिंकी देवी ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक को एक आवेदन पत्र सौंपकर कूष्माटांड मोड़ से सुरंगा (लगभग 2.5 किलोमीटर) कुम्हार टोला हनुमान मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क के अविलंब मरम्मत और नवनिर्माण की मांग की है।
प्रमुख पिंकी देवी ने विधायक को अवगत कराया कि यह मुख्य सड़क वर्तमान में बेहद जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। बरसात के मौसम में पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और मजदूर गुजरते हैं। साथ ही एम्बुलेंस और स्कूल वाहनों का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
जनहित के इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख पिंकी देवी ने विधायक से आग्रह किया है कि क्षेत्र की जनता को इस नारकीय स्थिति से राहत दिलाने के लिए सड़क के मरम्मत और पुनर्निर्माण हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जनसमस्या की गंभीरता को देखते हुए इसका जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000