रात्रि में लोहा कटिंग करते समय एक युवक की हुई मौत  सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 14 अक्टूबर 25 को

रात्रि में लोहा कटिंग करते समय एक युवक की हुई मौत

सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 14 अक्टूबर 25 को सेल कंपनी की बंद रोपवे जो लगभग एक साल से बंद पड़ी है इस रोपवे के द्वारा जीतपुर बर्नपुर से कोयला चासनाला मँगाया जाता था इसी बंद पड़े रोपवे को काटने के लिए कुछ लोहा चोर रात्रि करीब 11:30 बजे के समय पहुँचे थे और उन लोगों के पास लोहा काटने का बहुत सारा सामान बरामद हुआ जैसे की ऑक्सीजन सिलेंडर एलपीजी गैस और गैस कटर लोहा चोर लोहा काटने में करिब 10 से 15 लोगों की संख्या थी वहाँ के स्थानीय लोगों ने मीडिया को सारी बातें बता हैं सारे लोग झरिया बनियाहीर नंबर सात के थे जिसमें दो लोग रोपवे के ऊपर चढ़कर लोहा कटिंग करने में लगे हुए थे और लोहा कटिंग करते समय भारी वजन के कारण अपने और खींच लिया और इसके चपेट में आने से पवन पासवान नाम का युवक उम्र लगभग 32 वर्ष पिता बैजनाथ पासवान मृतक छोड़ गए अपनी पत्नी को दोनों बेटियों को राजू खान बहला फुसलाकर रात्रि में पवन पासवान के घर गए पैसा का लोभ और दारु का लोड देकर दोहा काटने के लिए भेज दिए लोहा कटिंग करते समय उसी में फस गया और उसकी मौत हो गई और एक युवक सद्दाम नाम का जो ऊपर से गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया घायल सद्दाम को लोहा चोर के गैंग ने उठाकर ले भागा उसकी भी हालत बुरी तरह गंभीर बताई जा रही है और पवन पासवान को वहीं पर छोड़ दिया इससे पूर्व में भी एक घटना पाथरडीह अंबेडकर चौक के

समीप के पास घटी थी उसमें भी एक लड़के की मौत हो गई थी उस समय बीसीसीएल के लोहा को ठेला में लोड करके ले जाया जा रहा था और अंबेडकर चौक के सामने ठेला पलटी हो गया और ठेला पलटी होने से लोहा के चपेट में एक लड़का आ गया और उसकी मौत हो गई और उस समय भी मामले को लिपा पोती कर दिया गया था अब देखना यह है कि लोहा कटिंग करने के कर्म में जो पवन पासवान की मौत हुई है इसमें प्रशासन कहाँ तक कार्रवाई कर सकती है क्या पवन पासवान के घर वालों को न्याय मिलेगा या इससे पूर्व हुई घटना की तरह इस मामले को भी लिपा पोती कर दिया जाएगा ।

पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000