मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी मतदाता से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें: संतोष कुमार सिंह

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी मतदाता से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें: संतोष कुमार सिंह

धनबाद, 27 जून। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में ज़ूम एप के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 18 प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी शामिल हुए।
बैठक में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अब अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का चरण पूर्ण हो चुका है। अब संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक पात्र मतदाता का एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) भरवाना है, ताकि किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटने की संभावना न रहे।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर मतदाता को अपना अलग-अलग एन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है, चाहे उसके विवरण में कोई परिवर्तन हुआ हो या नहीं। यदि किसी परिवार में पांच मतदाता हैं, तो सभी पांचों का अलग-अलग फॉर्म भरना आवश्यक होगा। फॉर्म संबंधित बीएलओ (Booth Level Officer) के माध्यम से जमा किया जा सकता है अथवा ऑनलाइन भी भरा जा सकता है।
जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा नियुक्त सभी बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव, लापरवाही अथवा तकनीकी कारणों से कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने सभी.बीएलए को प्रमाण पत्र के रूप पहचान पत्र निर्गत किया है।
उन्होंने सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों ये सुनिश्चित करने को कहा कि सभी बीएलए-2 को अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को तेज़ी लाये और 30 जून को अपने बीएलए-2 अपने अपने बूथ में उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं का समयबद्ध तरीके से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में मनोज कुमार यादव, कालीचरण यादव, शाहिद कमर, महेन्द्र कुमार दुबे , अवध नारायण प्रसाद, मृत्युंजय सिंह, गंगा बाल्मीकि, नवीन पासवान, मनोज कुमार हाड़ी, योगेश रजक, डा. संतोष कुमार राय, शशी भूषण नाथ तिवारी, शशी तिवारी, काजल धीवर, संतोष ठाकुर, बलराम महतो, रणजीत पांडेय, श्याम कुमार साव, भगवान दास, रासबिहारी यादव, जावीर अंसारी तथा जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000