सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों को हर्ल एक सप्ताह बाद से चरणबद्ध कराएगा पेयजलापूर्ति

सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों को हर्ल एक सप्ताह बाद से चरणबद्ध कराएगा पेयजलापूर्ति

सिंदरी । पेयजलापूर्ति के लिए 26 सितंबर से सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा के बैनर तले सेटलिंग टैंक और भाकपा माले के बैनर तले पंप हाउस में आयोजित धरना प्रदर्शन रविवार को समाप्त हो गया। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की मध्यस्थता पर हर्ल सिंदरी प्रशासनिक भवन सभागार में सिंदरी बस्ती के दोनों गुटों के आंदोलनकारियों और हर्ल प्रबंधन के बीच समझौता संपन्न हुआ।

इस समझौते के तहत हर्ल प्रबंधन दुर्गा पूजा के बाद सिंदरी बस्ती के मल्लिक टोला और छोटा डोमगढ़ आदिवासी टोला के ग्रामीणों को पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति व्यवस्था करेगी। इसके लिए लगभग 50 मीटर की दूरी पर टोटियों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं आगामी तीन महिने में नीमटाँड़ और सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों को पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति की जाएगी। समझौते के दौरान नीमटाँड़ में अविलंब जलापूर्ति की जोरदार माँग पर हर्ल प्रबंधन ने वाटर टैंकर की मदद से जलापूर्ति की बात कही है।

हर्ल सिंदरी सिनियर एच आर विक्रांत कुमार ने बताया कि हर्ल प्रबंधन ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति के लिए तत्पर है।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने बताया कि हर्ल प्रबंधन को अपने सीएसआर क्षेत्र 8 किलोमीटर दूरी में ही अपने फंड का इस्तेमाल करना होगा। सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति की व्यवस्था के लिए हर्ल प्रबंधन तैयार है। इसी शर्त पर सेटलिंग टैंक और पंप हाउस पर जारी धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया है।

वार्ता में हर्ल सिंदरी वाइस प्रेसिडेंट गौतम माजी, एच आर सिनियर मैनेजर विक्रांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी समरेंद्र सिंह, सिंदरी बस्ती के आंदोलनकारियों में भाकपा माले नगर सचिव राजीव मुखर्जी, छोटन चटर्जी, भक्तिपद पाल, भोलानाथ रजवार, विनय मंडल, मिथुन मंडल, वैद्यनाथ रजवार, पिंटू मल्लिक, अनूप पाल, पारो सोरेन, युद्धिष्ठिर टुडू, आशीष मंडल, उमेश दास, धनंजय रजवार, शक्तिपद मंडल उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000