घरबड़ बस्ती के श्री श्री राम मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण

घरबड़ बस्ती के श्री श्री राम मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण

अशोक वाटिका का शुभारंभ
घरबड़ बस्ती , बलियापुर प्रखंड ( धनबाद )13 अगस्त पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार 13 अगस्त को घरबड़ बस्ती स्थित श्री श्री राम मंदिर परिसर , ब्राह्मण पाड़ा में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-पाठ के बाद अशोक के पौधों का रोपण कर “अशोक वाटिका” का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बलियापुर प्रखंड के अंचल अधिकारी की अगुवाई में तथा घरबड़ पंचायत के मुखिया के प्रयास और मेहनत से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधारोपण से पूर्व श्री श्री राम मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में अशोक के पौधे लगाए। पौधारोपण के साथ ही मंदिर परिसर को हराभरा एवं आकर्षक बनाने की दिशा में “अशोक वाटिका” की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना आवश्यक है। मंदिर परिसर में अशोक वाटिका की स्थापना से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि अशोक का वृक्ष भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। ऐसे में श्रीश्री राम मंदिर परिसर में अशोक वाटिका की स्थापना धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर बलियापुर प्रखंड के अंचल अधिकारी, घरबड़ पंचायत के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधी श्री राम मंदिर के अध्यक्ष श्री संतोष चटर्जी , मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय समाजसेवी, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं दर्जनों श्री राम भक्तो तथा ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने पौधों को सुरक्षित रखने तथा समय-समय पर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “अशोक वाटिका” आने वाले समय में घरबड़ बस्ती के लिए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का सुंदर उदाहरण बनेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000