झरिया अंचल में बेलगाम हुए अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे, मुख्य सचिव के आदेशों और अंचल अधिकारी की साख को लगा रहे पलीता

झरिया अंचल में बेलगाम हुए अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे, मुख्य सचिव के आदेशों और अंचल अधिकारी की साख को लगा रहे पलीता

 

धनबाद के झरिया अंचल कार्यालय इन दिनों आम जनता की सहूलियत के लिए नहीं, बल्कि अंचल निरीक्षक CI राम रतन पांडे की कथित मनमर्जी और तानाशाही के लिए चर्चा में है। सरकार डिजिटल इंडिया और त्वरित सेवा गारंटी कानून के दावे तो ठोकती है, लेकिन झरिया अंचल में हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। यहाँ अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे अंचल अधिकारी CO के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए बेलगाम तरीके से काम कर रहे हैं।

मुख्य सचिव के आदेश की सरेआम धज्जियां

मामला सीधे झारखंड सरकार के शीर्ष प्रशासनिक तंत्र से जुड़ा है। एक आरटीआई RTI के जवाब में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव ने पत्रकार नरेंद्र जोशी को आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया था कि तत्काल Tatkal कोटे के तहत आने वाले आय Income आवासीय Residential जाति Caste और ईडब्ल्यूएस EWS जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को 5 से 7 घंटे के भीतर वेरीफाई सत्यापित कर आगे बढ़ाना अनिवार्य है।

लेकिन, झरिया अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे के आगे मुख्य सचिव का यह आदेश बौना साबित हो रहा है। जनता के बेहद जरूरी तत्काल श्रेणी के आवेदन भी इस अंचल निरीक्षक की आईडी ID में 10-10 दिनों से अधिक समय तक धूल फांक रहे हैं। अंचल अधिकारी CO के आदेश को भी ठेंगा। सूत्रों की मानें तो अंचल अधिकारी CO द्वारा समय पर फाइलों को निष्पादित करने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद, अंचल निरीक्षक अपनी मनमर्जी से बाज नहीं आ रहे हैं। इस लापरवाही के कारण उन छात्रों और युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है, जिन्हें दाखिले या नौकरियों के लिए तत्काल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता है।

झरिया की पीड़ित जनता अब सीधे सवाल पूछ रही है कि इस निरंकुश और लापरवाह अधिकारी पर लगाम कौन कसेगा

क्या धनबाद के उपायुक्त DC इस घोर लापरवाही का संज्ञान लेंगे

क्या झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के आदेश का मखौल उड़ाने वाले ऐसे अधिकारी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई होगी। जनता की मांग राम रतन पांडे को हटाओ, झरिया

अंचल को बचाओ झरिया अंचल को भ्रष्टाचार, लेटलतीफी और मनमर्जी के इस मकड़जाल से मुक्त कराने के लिए अब स्थानीय स्तर पर आक्रोश पनपने लगा है। आम लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे लापरवाह अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे को अविलंब पद से हटाया जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000