झरिया अंचल कार्यालय में बृहद जनसुविधा शिविर का आयोजन, नगर निगम की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने की पहल

झरिया अंचल कार्यालय में बृहद जनसुविधा शिविर का आयोजन, नगर निगम की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने की पहल

धनबाद नगर निगम द्वारा नगर निगम की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक उनके घर के निकट पहुंचाने के उद्देश्य से आज झरिया अंचल कार्यालय में नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार की अध्यक्षता में एक बृहद जनसुविधा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के आलोक में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नगर आयुक्त ने बताया कि गत माह जून में आयोजित जनसुविधा शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों एवं आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जा रहा है।

शिविर के दौरान राजस्व संग्रहण, ट्रेड लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, बिजली से संबंधित समस्याओं सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों से निगम प्रशासन को अवगत कराया।

शिविर के दौरान शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओर से एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों एवं निगम के सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। नागरिकों ने इस स्वास्थ्य सुविधा की सराहना की।

इस अवसर पर नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों को सुरक्षा किट (सेफ्टी किट) का वितरण भी किया गया। साथ ही मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग हेतु नई मशीनयुक्त गाड़ी तथा वर्षा ऋतु में जलजमाव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए एक हेवी मोटर आम जनता को समर्पित की गई।
साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झरिया कार्यालय के कैंपस में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त के अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सभी सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, कनिष्ठ अभियंता, राजस्व निरीक्षक सहित धनबाद नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने कहा कि धनबाद नगर निगम नागरिकों को बेहतर, सुगम एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से निगम के विभिन्न अंचलों में नियमित रूप से जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को निगम कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना उनके निकट ही सभी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000