जोड़ापोखर थाना में सेवानिवृत एएसआई महावीर यादव को दी गई  विदाई

जोड़ापोखर थाना में सेवानिवृत एएसआई महावीर यादव को दी गई  विदाई

जोड़ापोखर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक महावीर यादव के सेवानिवृत होने पर बुधवार की शाम को  पुलिसकर्मियों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दिया।  समारोह में उपस्थित दर्जनों अधिकारियों और जवानों ने एएसआई महावीर यादव के लंबे और सराहनीय कार्यकाल को याद किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर  फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सम्मान स्वरूप उन्हें एक अटैची ,कपड़ा और पवित्र ग्रंथ ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ भेंट की गई।थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने महावीर यादव के कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भावुक क्षणों के बीच महावीर यादव ने भी अपने सभी साथी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जोड़ापोखर थाना में मिला सहयोग और स्नेह उन्हें हमेशा याद रहेगा।मौके पर पुलिस अधिकारी अनूप कुमार,रूपेश सिंह,मनोज पांडेय,सोमेश्वर सिंह,टिल्ला उरांव,शिवकुमार,धर्मेंद्र यादव,दिनेश गोप आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000